भारत

आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की थी ताकि उनके मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सके और उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से आज नई दिल्ली में कृषि भवन में केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की। बैठक के दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के विषयों पर उपयोगी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंत्रालय राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और आंध्र प्रदेश की जनता के साथ है। बैठक के दौरान राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा आदि शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री जनमन के तहत आंध्र प्रदेश राज्य में सड़कों की स्वीकृति के बारे में भी चर्चा की। पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश में लखपति दीदी योजना की सफलता के बारे में भी जानकारी दी। पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने फारस की खाड़ी में समुद्री स्थिति की समीक्षा की; भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…

4 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक निजी अस्पताल में हुई मोतियाबिंद की असफल सर्जरी का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…

4 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खुले नाले में गिरने से एक लड़के की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज स्पेन के बार्सिलोना…

5 घंटे ago

NHAI ने भुवनेश्वर राजधानी क्षेत्र रिंग रोड परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में छह लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन…

5 घंटे ago