भारत

उत्तराखण्‍ड के चमोली जिले में बादल फटने की घटना में लगभग चौदह लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में कल देर रात हुई तेज बारिश से भारी नुकसान की खबर है। नंदानगर क्षेत्र के चार गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। चौदह लोग लापता हैं और लगभग बीस घायल हुए हैं। तेज बारिश और मलबे के बहाव में पैंतीस घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक लगभग 200 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ स्थिति की समीक्षा की तथा तत्काल राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी की आपूर्ति और क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के आदेश दिए।

बीस लोग घायल हुए हैं, चौदह लोग अभी लापता हैं और दो सौ से भी ज्‍यादा लोग कल की जो रात की आपदा चमोली के अंदर आई है उससे प्रभावित हुए हैं। वहां पर सभी बचाव करने वाले दल पहुंच गए हैं। डीएम, एसएसपी प्रात: काल ही वहां के लिए चल दिए थे। और भी अन्‍य जो लोग घायल हैं उनको कुछ लोगों को वहां पर अस्‍पतालों में पहुंचाया गया है। और जो गंभीर रूप से घायल हैं उनको एम्‍स शिफ्ट किया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियां ​​राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

9 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

9 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

9 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

9 घंटे ago