बिज़नेस

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम- ई.सी.एम.एस. के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे। कुल 29 आवेदनों को सात हजार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की मंजूरी दी गई है। इस कदम से करीब 14 हजार दो सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की आशा है। इन परियोजनाओं से 84 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन होने का अनुमान है।

अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि ई.सी.एम.एस. कार्यक्रम के अंतर्गत 61 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली 75 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि इनमें से 28 स्वीकृत परियोजनाओं का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से देश में लगभग 65 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने इसे देश के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहले दुर्लभ पृथ्वी स्थायी चुंबक परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

1 घंटा ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

1 घंटा ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

1 घंटा ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

1 घंटा ago

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

5 घंटे ago