भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के सीट बंटवारे में अपने हिस्से आई सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। पार्टी ने नरकटियागंज से संजय पांडे, चनपटिया से उमाकांत सिंह और चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। बीना देवी कोचाधामन सीट से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से और मुरारी पासवान पीरपैंती से चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची जारी होने के साथी ही पार्टी ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तीसरी और अंतिम सूची में भाजपा ने कई वर्तमान विधायकों को टिकट से वंचित कर दिया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और पांच बार विधायक रह चुकी भागीरथी देवी को पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर सीट से टिकट नहीं दिया गया है। गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान फिर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं लोक गायक विनय बिहारी को फिर से पार्टी ने लौरिया विधानसभा क्षेत्र से मौका दिया है। राष्ट्रीय जनता दल छोड़ कर भाजपा में शामिल मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी और भभुआ के विधायक भरत बिंद को उनके मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा टिकट दिए गए हैं। इधर, उपेंद्र कुशवाहा की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भी अपने कोटे के निर्वाचन क्षेत्रों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता रोहतास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…