भारत

बिहार चुनाव: जनता दल-यूनाइटेड ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाद, जनता दल-यूनाइटेड ने भी 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों और राज्य मंत्रियों को फिर से टिकट दिया है।

जनता दल यूनाइटेड ने अपनी पहली सूची में कई वर्तमान विधायकों और राज्‍य सरकार के मंत्रियों को फिर से टिकट दिया है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सराय रंजन सीट से चुनाव लडेंगे। समाज कल्‍याण मंत्री मदन सैनी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को फिर से पार्टी ने मौका दिया है। महनार निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वाले जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भी सूची में नाम है। मद्य निषेध मंत्री रत्‍नेश सादा, सहरसा जिले की सोनवरसा सीट से उम्‍मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने टिकट दिया है। विधानसभा के उपाध्‍यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव को मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट से फिर से मौका दिया गया है। जबकि पूर्व मंत्री श्याम रजक पटना जिले की फुलवारी शरीफ और संतोष निराला बक्‍सर की राजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज की

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के लिए रवाना हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के लिए रवाना हुए। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

3 घंटे ago

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, कल रात सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड पाकिस्तान को 2…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित कर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम…

4 घंटे ago

भारत और इजरायल ने सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी प्रारूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की

भारत और इज़राइल ने आतंकवाद और आतंकी संगठनों, उनके समर्थकों, प्रायोजकों, वित्तपोषकों और मददगारों से…

4 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन से वर्चुअल माध्यम के…

4 घंटे ago