भारत

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को राजस्थान, जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा ने राज्यसभा की नौ सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से, जबकि रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है। किरण चौधरी ने मंगलवार सुबह हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है।

विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है। भाजपा ने वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार से राज्यसभा की दूसरी सीट के लिये सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं। बिहार में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। उच्च सदन की ये सीट विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं।

भाजपा ने असम से मिशन रंजन दास और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार घोषित किया है। ममता मोहंता हाल में ही बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भट्टाचार्य भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तेली का असम की डिब्रूगढ़ संसदीय सीट से टिकट काट दिया था और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनावाल को उम्मीदवार बनाया गया था।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि तेली को इसी की भरपाई के रूप में राज्यसभा सीट से नवाजा गया है। सोनोवाल और कामाख्या प्रसाद तासा के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण असम से राज्यसभा की दो सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता हुई है। सोनोवाल की डिब्रूगढ़ और तासा की काजीरंगा से जीत के बाद असम से राज्यसभा की दो सीट खाली हुई हैं। पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिप्लब देब के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कारण क्रमश: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं। नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीट के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय तटरक्षक बल ने कोच्चि से लगभग 1,500 किलोमीटर पश्चिम में मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार गंभीर रूप से घायल ईरानी मछुआरे को चिकित्सा सहायता दी

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने मछली पकड़ने वाली नाव अल-ओवैस में जनरेटर में ईंधन स्थानांतरण के…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात ‘मोंथा’ के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2025 को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

चक्रवाती तूफान मोन्था पिछले छह घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवाती तूफान मोन्था पिछले छह घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा…

6 घंटे ago

ओडिशा में चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और तटीय ज़िलों में आज सुबह से ही बारिश जारी

ओडिशा में, भीषण तूफ़ान के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और तटीय ज़िलों में आज…

6 घंटे ago