खेल

T20 विश्‍व कप: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

पुरुषों के आईसीसी टी-20 विश्‍व कप में सेंट विंसेट के किंग्सटन में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति से 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही उसे टी-20 विश्‍व कप से बाहर कर दिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्‍य तीन टीम भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। अफगानिस्तान की ओर से मध्यम तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने चार विकेट लिए। उन्हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 पर बनाए। मैच बारिश के कारण दो बार बाधित हुआ और डकवर्थ लुईस पद्धति से लक्ष्य को संशोधित करके 19 ओवर में 114 रन कर दिया गया। बांग्लादेश 17 ओवर और 5 गेंद पर 105 रन ही बना सकी।

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बृहस्पतिवार को पिछली बार की चैम्पियन इंग्लैंड से ग्याना में होगा।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago