भारत

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मुख्यमंत्री आवास में यह घटना घटी है, मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे तो वे सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़े, उन्होंने चूड़ियां क्यों पहन रखी है? वे जवाब दें कि उनके घर में जो घटना घटी उसके लिए जिम्मेदार कौन है और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना को 50 घंटे हो गए संज्ञान लेने में कितना समय लगता है? अरविंद केजरीवाल के सामने यह घटना घटी है और वे खुद संदेह के घेरे में हैं इसलिए वे अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे।”

भाजपा ने आम आदमी पार्टी सांसद स्‍वाति मालिवाल के साथ दुर्व्‍यवहार के मुद्दे पर पार्टी संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की चुप्‍पी पर सवाल उठाया है। नई दिल्‍ली में भाजपा नेता शाजिया इल्‍मी ने कहा कि अरविन्‍द केजरीवाल को उनके निवास पर हुई घटना के पीछे का सच लोगों को बताना चाहिए। उन्‍होंने अरविन्‍द केजरीवाल से पूछा कि स्‍वाति मालिवाल के साथ कथित रूप दुर्व्‍यवहार करने वाले उनके निजी सहायक बिभव कुमार के खिलाफ क्‍या कार्रवाई की गई है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

4 घंटे ago