भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंद छात्रों को सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रारंभिक शिक्षा से स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा देगी।
दिल्ली के युवाओं के लिए राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उनको सक्षम बनाने के लिए एकमुश्त पंद्रह हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे ताकि वो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी तैयारी कर सकें। हमारे दिल्ली के युवा शानदार रिजल्ट दे सकें और परीक्षा केंद्र की यात्रा की लागत भी और आवेदन शुल्क की दो अटेम्पट तक प्रतिपूर्ति हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो अनुसूचित जाति के छात्रों को डॉ. भीमराव आम्बेडकर छात्रवृत्ति योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फऱवरी को और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…