उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर सीट पर हुए विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान जीत गये हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 61 हजार सात सौ दस वोटों के अंतर से पराजित किया। पासवान को इस सीट पर शुरू से ही बढत हासिल थी और एक बार मतगणना के दौरान उनकी बढत एक लाख वोट पार कर गई थी।
अंतिम आंकडों के अनुसार चन्द्रभानु पासवान को एक लाख 46 हजार 397 वोट मिले जबकि अजीत प्रसाद को 84 हजार छ सौ 87 वोट हासिल हुए। अजीत प्रसाद फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र हैं। आजाद समाज पार्टी काशीराम के उम्मीदवार संतोष कुमार पांच हजार चार सौ 59 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट 2024 में समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में आयोध्या जिले में मिल्कीपुर विधानसभा सीट ही एकमात्र सीट थी जहां भाजपा हारी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…