भारत की पुरुष और महिला टीमों ने पहला खो-खो विश्वकप खिताब जीत लिया है। कल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने उत्कृष्ट रणनीति और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
खो-खो विश्वकप में भारत की महिला और पुरुष टीमों ने विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के खिलाफ फाइनल मैच 54-36 के स्कोर से जीता और भारतीय महिला टीम ने फाइनल में नेपाल को 78-40 से पराजित किया। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान प्रतीक वायकर ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर यह गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहला खो-खो विश्वकप जीतने वाली भारत की पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी है।
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय विधि आयोग…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की…