आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 जनवरी 2025

डोनाल्‍ड ट्रंप के दूसरी बार अमरीका के राष्‍ट्रपति बनने और गजा में युद्ध विराम की खबर लगभग सभी अखबारों में हैं। दैनिक जागरण लिखता है- डोनाल्‍ड ट्रंप आज संभालेंगे अमरीका की कमान। हिन्‍दुस्तान की खबर है- गजा में तोपों की गरज थमी।

दावोस में डब्‍ल्‍यूईएफ बैठक में दिखेगी भारत की विविधता में एकता की झलक वीर अर्जुन की सुर्खी है।

हरिभूमि में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की खबर है-मतदान और चुनावी भागीदारी के प्रति बढ़ाई जागरूकता, वॉकथॉन का आयोजन।

सैफ अली खान के हमलावर की गिरफ्तारी की सभी अखबारों की मुख्‍य खबर है। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- आरोपी की ठाणे से गिरफ्तारी, हमलावर निकला बांग्‍लादेशी।

देशबन्‍धु ने रेलवे की बड़ी उपलब्धि बताते हुए लिखा है- कटरा-बडगाम ट्रैक पर ट्रायल रन पूरा। वहीं राष्‍ट्रीय सहारा ने कटरा-श्रीनगर के बीच 22 कोच वाली रेलगाडी के सफल परीक्षण को खबर बनाया है।

जनसत्ता ने व्‍यापार पन्ने पर कल आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के हवाले से लिखा है- मन की बात में बोले प्रधानमंत्री, स्‍टार्ट-अप इंडिया केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं।

लोकसत्‍य के कारोबारी पन्‍ने पर विश्‍व बैंक की रिपोर्ट है- कर राजस्‍व में वृद्धि के कारण भारत का राजकोषीय घाटा कम होने की सम्‍भावना।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

3 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

3 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

3 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

3 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

3 घंटे ago