ब्रिटेन ने बांग्लादेश में आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए नया यात्रा परामर्श जारी किया है। ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने एक चेतावनी में कहा कि विदेशी नागरिकों के भ्रमण स्थलों सहित भीड-भाड वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलो और राजनीतिक रैलियों पर आतंकी हमले हो सकते हैं।
परामर्श में कहा गया है कि बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथी समूह इस्लामी विचारधारा से अलग मत रखने वालों को निशाना बना रहे हैं। वहां अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों पर आतंकी हमले हुए हैं तथा पुलिस और सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
ब्रिटेन ने जुलाई और अगस्त में भी बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में कहा था कि वहां व्यापक हिंसा हुई है जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और अनेक घायल हुए हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…