अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने बाल यौन शोषण मामलों में पाकिस्‍तानी मूल के गिरोहों के शामिल होने की राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जांच कराने की घोषणा की

ब्रिटेन ने बाल यौन शोषण मामलों में पाकिस्‍तानी मूल के गिरोहों के शामिल होने की राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जांच कराने की घोषणा की है। ब्रिटेन की गृह मंत्री ईवैट कूपर ने एक लेखा परीक्षा की रिपोर्ट को लेकर इस बारे में संसद को जानकारी दी है। जांच पडताल में पाकिस्‍तानी मूल के गिरोहों के इसमें शामिल होने की बात सामने आई है।

लेखा परीक्षा रिपोर्ट में लड़कियों को बहलाने-फुसलाने और उनका यौन शोषण करने में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों की संख्या काफी अधिक पाई गई है। रिपोर्ट में नस्लीय भेदभाव या सामुदायिक तनाव के बढ़ने के डर से, जातीय चर्चा से बचने के लिए संस्थानों की भी आलोचना की गई है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस तरह की चुप्पी से न केवल गलतफहमी बढ़ी है, बल्कि हानिकारक बयानों को प्रोत्‍साहन भी मिला है। उन्होंने पीड़ितों से स्पष्ट रूप से माफ़ी मांगने का भी वादा किया और घोषणा की कि दुष्‍कर्म कानूनों को सख्‍त किया जाएगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने लेखा परीक्षा रिपोर्ट की सभी 12 सिफारिशों को लागू करने का वादा किया है, जिसमें राष्ट्रीय जांच भी शामिल है। रिपोर्ट में अधिकारियों से सभी शोषित नाबालिगों को पहले अपराधी या संदिग्‍ध के रूप में देखने के बजाय बच्चों के रूप में देखने का आह्वान किया गया है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

7 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago