अंतर्राष्ट्रीय

ईरान की राष्‍ट्रीय प्रसारण एजेंसी इस्‍लामिक रिपब्‍लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्‍टिंग इस्राइल हमले के चपेट में आ गया

ईरान की राष्‍ट्रीय प्रसारण एजेंसी इस्‍लामिक रिपब्‍लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्‍टिंग इस्राइल हमले के चपेट में आ गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि एक दूसरे के रिहायशी और बुनियादी सुविधा केन्‍द्रों पर दोनों देशों के हमले से संघर्ष और बढ़ गया है।

ईरान की मिसाइलों ने कल इजरायल के तेल अवीव और बंदरगाह शहर हाइफा पर हमले किए। हमले में कई घर नष्ट हुए जबकि कई नागरिक भी मारे गए। इस्राइल ने तेहरान में ईरानी सरकारी मीडिया कंपनियों की इमारतों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लाइव प्रसारण के दौरान एक टेलीविजन चैनल पर भी हमला हुआ। दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तत्काल कूटनीतिक प्रयास शुरू किए गए हैं।

जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल वैश्विक नेताओं ने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की संभावना के बारे में चिंता जताई है। ईरान ने कतर, सऊदी अरब और ओमान से संपर्क किया है, और इन खाड़ी देशों से अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प पर दबाव डालने के लिए कहा है। खाड़ी देशों के नेता और उनके शीर्ष राजनयिक पश्चिम एशिया में लंबे समय से चले आ रहे टकराव को बढ़ने से रोकने के प्रयास में ईरान, अमरीका और अन्य देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago