दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए आधारित प्रौद्योगिकी उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले ही हो चुके कैंसर के सबसे गंभीर प्रकार मेलेनोमा को हटा दिया गया है। यह प्रौद्योगिकी कोविड रोधी कुछ टीकों में इस्तेमाल की गई प्रौद्योगिकी की तरह है। परीक्षण में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स (यूसीएलएच) के डॉक्टर संबंधित टीके का इस्तेमाल अन्य दवा पेम्ब्रोलिज़ुमैब या कीट्रूडा के साथ कर रहे हैं जो कैंसर कोशिकाओं को मारने में प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद करती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों में निवेश संबंधी सभी दूरगामी…
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग नियमावली, 1945 में संशोधन प्रस्तावित किए हैं,…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 6 नवंबर को जारी मसौदा राजपत्र अधिसूचना जी.एस.आर.…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच इस…
इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से…