अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा ने अमेरिका से आयात पर 25% जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की; चीन और मैक्सिको ने भी नए आयात शुल्क लगाने के अमरीकी कदम का विरोध किया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात पर शुल्‍क लगा दिया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कल रात तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्‍ताक्षर किए, मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा दूसरे आदेश से कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत और ऊर्जा स्रोतों पर 10 प्रतिशत शुल्‍क लगाया गया है। वहीं, चीन से आयात पर अतिरिक्‍त दस प्रतिशत शुल्‍क लगाए जाने का अनुमोदन किेया गया।

अमरीका की ओर से लगाए गए आयात शुल्‍क के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमरीका से उनके देश में आने वाले एक सौ 55 बिलियन डॉलर के सामान पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की घोषणा की है। ओटावा में संवाददाता सम्‍मेलन में ट्रूडो ने यह घोषणा की।

एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में ट्रूडो ने कहा कि उन्‍होंने अपनी कैबिनेट से मुलाकात की है और वे मैक्सिको की राष्‍ट्रपति शिनबॉम से भी बात करेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि कनाडा यह नहीं करना चाहता था, लेकिन अब वह हर परिस्थिति के लिए तैयार है।

चीन ने भी अपने आयात पर दस प्रतिशत अतिरिक्‍त शुल्‍क लगाने के अमरीका के फैसले का विरोध किया है। चीने ने कहा है कि वह अपने वैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्‍यक जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने दावा किया कि चीन का रूख अडिग है क्‍योंकि व्‍यापार और व्‍यापार शुल्‍क में कोई भी विजेता नहीं होता। प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि शुल्‍क बढ़ाने की अमरीका की एक तरफा कार्रवाई से विश्‍व व्‍यापार संगठन के नियमों का घोर उल्‍लंघन हुआ है और इस फैसले से अमरीका अपनी घरेलू समस्‍याओं का समाधान नहीं कर सकता।

इससे पहले मैक्सिको की राष्‍ट्रपति लॉडिया शिनबॉम ने भी कहा कि उनका देश अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की ओर से लगाए शुल्‍कों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में शिनबॉम ने कहा कि उन्‍होंने अपने अर्थव्‍यवस्‍था मंत्री को निर्देश दिया है कि रणनीति के प्‍लान-बी को लागू करें, जिसमें मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए शुल्‍क और गैर-शुल्‍क दोनों ही प्रावधान शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago