कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज से दो मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्नी आज मुंबई पहुंचेगे और अगले दो दिन तक व्यावसायिक संगोष्ठियों में भाग लेंगे।
मार्क कार्नी उद्योग जगत और वित्तीय विशेषज्ञों, दोनो देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, नवाचारियों और भारत स्थित कनाडाई पेंशन निधि अधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी एक मार्च को दिल्ली आएंगे। अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैदराबाद हाऊस में उनकी शिष्ट मंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेता भारत- कनाडा कार्यनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग का जायजा लेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद दोनों नेता भारत-कनाडा मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोरम की बैठक में भाग लेंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास के महत्वपूर्ण अवसर पर हो रही है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक से आपसी साझेदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…
चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…
भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…