राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली से तीन सौ किलोमीटर के दायरे में स्थित छह ताप विद्युत संयंत्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस बायोमास को-फायरिंग मानदंडों का अनुपालन न करने के कारण जारी किए गए हैं।
धान की पराली के बाहरी प्रबंधन को बढ़ावा देने, पराली जलाने की घटनाओं को कम करने और एनसीआर तथा आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए नियम बनाए गए थे। पिछले वित्त वर्ष में इन विद्युत संयंत्रों की अनुपालन स्थिति संतोषजनक नहीं थी, क्योंकि बायोमास दहन, 3 से 5 प्रतिशत से अधिक के मानदंड से काफी कम रहा। सभी 6 ताप विद्युत संयंत्रों के लिए प्रस्तावित कुल पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति 61 करोड़ रुपये से अधिक है। आयोग ने इन संयंत्रों को 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि विद्युत संयंत्रों में बायोमास दहन फसल अवशेषों का प्रभावी प्रबंधन एनसीआर तथा आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को कम करने का एक महत्वपूर्ण उपाय है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…