भारत

CBI ने रिश्‍वतखोरी के मामले में दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल के दो डॉक्‍टर सहित ग्‍यारह लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में मेडिकल जालसाजी का पर्दाफाश करते हुए दो डॉक्‍टर सहित ग्‍यारह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर चिकित्‍सा उपकरणों की आपूर्ति करने वालों से पैसे लेने, अपॉइंटमेंट तय करने के लिए रोगियों से रिश्‍वत लेने और फर्जी चिकित्‍सा प्रमाण पत्र बनाने के आरोप हैं। सीबीआई ने इनसे संबंधित 15 स्‍थानों पर छापेमारी और एफआईआर दर्ज की।

अधिकारियों ने बताया कि ‘बायोट्रॉनिक्स’ के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक आकर्षण गुलाटी और नर्स शालू शर्मा की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 11 हो गई है। इसमें दो हृदय रोग विशेषज्ञ और तीन अस्पताल सहायक कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें बुधवार को हिरासत में लिया गया।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

5 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

5 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

17 घंटे ago