भारत

CBI ने तीन राज्यों की NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं से संबंधित पांच मामलों की जांच शुरू की

केन्‍द्रीय जांच ब्‍यूरो ने बिहार, गुजरात और राजस्‍थान में राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट यू.जी. में कथित अनियमितताओं के पांच मामलों की जांच शुरू कर दी है। जांच ब्‍यूरो ने गुजरात और बिहार में नए सिरे से एक-एक मामला दर्ज किया है। वहीं राजस्‍थान में भी तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

सी.बी.आई. महाराष्‍ट्र के लातूर का एक अन्‍य मामला भी अपने हाथों में ले सकती है। अधिकारियों ने कहा है कि बिहार में कथित तौर पर प्रश्‍न पत्र लीक के मामले में बिहार पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, चार अन्‍य मामले परीक्षार्थी की जगह दूसरे व्‍यक्ति के परीक्षा देने और परीक्षार्थियों, स्‍थानीय अधिकारियों तथा परीक्षा केन्‍द्र पर ड्यूटी करने वाले लोगों के कदाचार से संबंधित कथित धांधली से जुडे हैं।

नीट यू.जी. के परिणाम इस महीने की चार तारीख को जारी हुए थे। इसमें 67 अभ्‍यर्थी अधिकतम सात सौ बीस अंक प्राप्‍त करके शीर्ष स्‍थान पर रहे, जिसको लेकर परीक्षा में गडबडी के सवाल खडे हो गए थे।

सीबीआई की एक टीम ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में गुजरात के गोधरा में स्‍थानीय पुलिस के साथ जांच शुरू की है। सीबीआई की टीम कल जांच के लिए गोधरा पहुंची थी। नीट परीक्षा के तीन दिन बाद पांच मई को गोधरा के एक परीक्षा केन्‍द्र पर अनियमितताओं से जुडी कुछ शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने गोधरा में लगभग तीस छात्रों को उनके प्रश्नपत्र हल करने में मदद करने के लिए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच शुक्रवार को गुजरात की पंचमहल जिला अदालत के सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

10 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

10 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

10 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

12 घंटे ago