हरियाणा के पंचकूला में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की अदालत ने 2016 के नूंह सामूहिक दुष्कर्म और दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों को शनिवार को मौत की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीबीआई अदालत ने 10 अप्रैल को हेमत चौहान, अयान चौहान, विनय और जय भगवान को दोहरे हत्याकांड, सामूहिक दुष्कर्म और डकैती की घटना में का दोषी ठहराया। यह घटना हरियाणा के नूंह में 24-25 अगस्त 2016 की दरमियानी रात की है।
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि अदालत ने दोषियों पर कुल 8.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। आरोपियों ने एक नाबालिग समेत दो महिलाओं से उनके घर पर सामूहिक दूष्कर्म किया था और उसके बाद गहने और नकदी लूटी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।
11वां रायसीना संवाद कल नई दिल्ली में संपन्न हो गया। तीन दिन के इस कार्यक्रम…
टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद में वर्तमान चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के…
सरकार पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में लगातार बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति जी के अपमान और संथाल संस्कृति…
बहुप्रतीक्षित नए कोटा एयरपोर्ट का भूमि पूजन शनिवार को शंभुपुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…
भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी 06 मार्च 2026 को श्रीलंका नौसेना के…