बिज़नेस

IREDA ने नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में अपनी 16वीं हितधारकों की बातचीत बैठक का आयोजन किया

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने आज, 4 मई, 2024 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में अपनी 16वीं हितधारकों की बातचीत बैठक का आयोजन किया। हितधारकों की बैठक में सौर ऊर्जा, पवन, जल, जैव ऊर्जा, और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियां सहित नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में फैले व्यापार भागीदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से, यह 16 में से दूसरी बैठक व्यक्तिगत रूप से आयोजित की गई। इसमें से 14 बैठकें वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गईं थीं।

इस कार्यक्रम में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) की हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रस्तुति दी गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसके ऐतिहासिक वार्षिक प्रदर्शन पर बल दिया गया। चर्चा में नवीकरणीय ऊर्जा विकास के लिए की गई प्रमुख पहल, पिछली बातचीत बैठकों के सुझावों का कार्यान्वयन और भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप भविष्य की योजनाएं शामिल रहीं।

बैठक में उल्लेखनीय वित्तीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) की टियर-1 पूंजी 31 मार्च, 2024 तक 8,265.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह पर्याप्त पूंजी आधार परियोजना वित्तपोषण में बड़े निवेश को सक्षम बनाता है। कंपनी एकल उधारकर्ता को 2,480 करोड़ रुपये और उधारकर्ताओं के एक समूह को 4,133 करोड़ रुपये तक का वित्तपोषण करने में सक्षम है। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) की निवल संपत्ति में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2,995 करोड़ से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8,559 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यह इसकी वित्तीय ताकत और स्थिरता को प्रदर्शित करता है।

उधारकर्ताओं ने भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) को उसकी ऋण मंजूरी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया और फेसलेस लेनदेन के लिए बधाई दी, जो व्यवसाय करने में सुगमता की सुविधा के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हितधारकों ने हाल ही में “नवरत्न” का दर्जा हासिल करने और केवल 19 दिनों की अवधि में लेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम प्रकाशित करने वाली पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) होने के लिए भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) की सराहना की।

हितधारकों को संबोधित करते हुए, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने व्यवसाय करने में सुगमता की सुविधा और सूचना प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को अनुकूलित करने के महत्व को रेखांकित किया। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने स्थायी कॉर्पोरेट प्रशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय उत्पादों को तैयार करने के प्रति कंपनी के समर्पण और भागीदारों की प्रतिक्रिया के आधार पर भारत सरकार द्वारा सीओपी-26 में उल्लिखित दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाते हुए नए उत्पादों को पेश करने की उसकी तत्परता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) का लक्ष्य वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावॉट स्थापित बिजली क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

इस बैठक में एक बातचीत का सत्र भी था जहां हितधारकों को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा उनकी टीम के साथ सीधे जुड़ने का मौका मिला। निदेशक (वित्त), डॉ. बिजय कुमार मोहंती और भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बातचीत में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के सबसे यादगार हिस्सों में से एक हास्य कवि सम्मेलन था, जहां प्रसिद्ध कवि और व्यंग्यकार सुरेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश वेद के साथ मनीषा शुक्ला और गोविंद राठी ने दर्शकों को खुशी और हंसी के पल दिए।

Editor

Recent Posts

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3.9% पर बरकरार रखी

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…

3 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज और कमजोर होने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…

4 घंटे ago

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…

4 घंटे ago

एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; नई कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी होंगी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…

4 घंटे ago