बिज़नेस

CCI ने सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी Ltd द्वारा मित्सुई एंड कंपनी Ltd से सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया Pvt Ltd में 15.43% शेयरधारिता का अधिग्रहण करने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड द्वारा मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड से सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 15.43% शेयरधारिता का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी है।

सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड जापान की एक कंपनी है जो स्टील उत्पादों का निर्माण करती है और वैश्विक स्तर पर इनकी बिक्री करती है। यूरोप और भारत में इसके विनिर्माण केंद्र हैं। यह बियरिंग स्टील, इंजीनियरिंग स्टील, स्टेनलेस स्टील, हीट रेसिस्टेंट स्टील और टूल स्टील सहित विभिन्न स्‍पेशल स्टील उत्पादों के निर्माण और विपणन में संलग्‍न है। सैन्यो दरअसल निप्पॉन स्टील कॉरपोरेशन ग्रुप का हिस्सा है।

एसएसएमआई एक संयुक्त उद्यम कंपनी थी जिसका गठन सितंबर 2012 में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (भारत), सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड (जापान) और मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड (जापान) के बीच किया गया था। मार्च 2019 में टारगेट कंपनी की शेयरहोल्डिंग में बदलाव हुआ और सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड इसकी बहुसंख्यक शेयरधारक बन गई। वर्तमान में एसएसएमआई अधिग्रहणकर्ता/ सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…

7 घंटे ago

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…

10 घंटे ago

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…

10 घंटे ago

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…

10 घंटे ago