insamachar

आज की ताजा खबर

CCI approved the acquisition of a stake in Sorting Hat Technologies and its merger with Upgrad Education Private Limited
बिज़नेस

CCI ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन, सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) में हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) के साथ इसके विलय से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता कंपनी भारत में पंजीकृत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसकी औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मौजूदगी है।

लक्ष्य कंपनी भारत में पंजीकृत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसकी अनौपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मौजूदगी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *