insamachar

आज की ताजा खबर

Malabar Gold and Diamonds Limited.
बिज़नेस

CCI ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में मालाबार समूह की 51 कंपनियों (हस्तांतरणकर्ता कंपनियों) का मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड (हस्तांतरिती कंपनी) के साथ विलय शामिल है।

हस्तांतरिती कंपनी, मालाबार समूह की मुख्य कंपनी है। यह कंपनी सोने, सोने के गहनों, हीरों, बुलियन, चांदी, प्लेटिनम, कीमती पत्थरों और अन्य गहनों के निर्माण, व्यापार, खुदरा बिक्री (रिटेलिंग), थोक बिक्री (होलसेलिंग), आपूर्ति, वितरण, आयात, निर्यात, खरीद, फ्रेंचाइजी और इनसे जुड़े अन्य सभी तरह के कारोबार में संलग्न है।

यह कंपनी सीधे तौर पर या एग्जीक्यूटिव डीलर, फ्रेंचाइजी, एजेंट तथा अन्य संबंधित गतिविधियों के जरिए गहनों एवं उससे जुड़ी दूसरी चीजों से बने सभी तरह के जीवनशैली से संबंधित उत्पादों के डीलर, एजेंट, कंसाइनर और कंसाइनी के तौर पर भी काम करती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *