बिज़नेस

CCI ने सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम एलआई होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में 16.12 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम एलआई होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में 16.12 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में सनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड (एसईएमएम) द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों से श्रीराम एलआई होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एसएलआईएच) में 16.12 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।

एसएलआईएच, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसएलआईसी) की प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी है। एसएलआईएच की एसएलआईसी में 74.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एसईएमएम, मॉरीशस में निगमित, दक्षिण अफ्रीका की सनलाम लिमिटेड की शत-प्रतिशत सहायक कंपनी है। यह सनलाम समूह का हिस्सा है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

12 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

12 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

12 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

14 घंटे ago