भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मित्सुबिशी कॉरपोरेशन द्वारा टीवीएस सर्टिफाइड प्राइवेट लिमिटेड और टीवीएस व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की कुछ इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किए जाने को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन मित्सुबिशी कॉरपोरेशन (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा टीवीएस सर्टिफाइड प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य 1) और टीवीएस व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य 2) में इक्विटी हिस्सेदारी प्राप्त करने से संबंधित है।
अधिग्रहणकर्ता एक वैश्विक एकीकृत व्यावसायिक उद्यम है जो विभिन्न व्यवसायों का विकास और संचालन करता है और जिसके कार्यालय एवं सहायक कंपनियां 90 देशों और क्षेत्रों में हैं और दुनिया भर में इसकी लगभग 1,700 समूह कंपनियां हैं और जो प्राकृतिक गैस, औद्योगिक सामग्री, पेट्रोलियम एवं रसायन, खनिज संसाधन, औद्योगिक अवसंरचना, ऑटोमोटिव व मोबिलिटी, खाद्य पदार्थ उद्योग, उपभोक्ता उद्योग, बिजली समाधान, और शहरी विकास सहित विभिन्न उद्योगों में अपना संचालन करता है।
लक्ष्य 1 मुख्य रूप से भौतिक नीलामी यार्डों में ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से नीलामी आयोजित करके प्रयुक्त या सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री के व्यवसाय में संलग्न होगी।
लक्ष्य 2 अन्य व्यवसायों के साथ-साथ (i) वाणिज्यिक वाहनों और यात्री वाहनों, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन और निर्माण उपकरण और सामग्री संचालन वाहन शामिल हैं, की डीलरशिप एवं वितरण, और (ii) मोटर वाहन सेवाओं और किसी विशिष्ट निर्माता के लिए वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की डीलरशिप और वितरण का कार्य करेगी।
तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी 2025-26…
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…