Categories: बिज़नेस

CCI ने सेतु AIF, कोणार्क और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और एडलवाइस ट्रस्टीशिप कंपनी लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और एडलवाइस ट्रस्टीशिप कंपनी लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में कुछ परस्पर जुड़े चरण शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (ईएएमएल) और एडलवाइस ट्रस्टीशिप कंपनी लिमिटेड (ईटीसीएल) की 15% तक शेयरधारिता का अधिग्रहण किया जाएगा।

सेतु एआईएफ ट्रस्ट, एआईएफ विनियमों के तहत सेबी के साथ पंजीकृत एक श्रेणी II एआईएफ है। यह अपने निवेश प्रबंधक, एमएमपीएल के माध्यम से कार्य करता है।

एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड, कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत 23 अगस्त 2007 को निगमित एक गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है। ईएएमएल, एडलवाइस म्यूचुअल फंड (ईएमएफ) की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के रूप में कार्य करती है। ईएएमएल की गतिविधियों में फंड डिज़ाइन, पोर्टफोलियो प्रबंधन, निवेशक सेवा और अनुपालन शामिल हैं। ईएएमएल : (क) पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा (पीएमएस) भी प्रदान करता है; और (ख) गिफ्ट सिटी स्थित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के साथ एक फंड प्रबंधन इकाई (एफएमई) के रूप में पंजीकृत है।

एडलवाइस ट्रस्टीशिप कंपनी लिमिटेड, कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत निगमित एक कंपनी है और ईएमएफ के ट्रस्टी के रूप में कार्य करती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

IGI हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट और अकासा के विमानों से जुड़ी जमीन पर हुई घटना; डीजीसीए ने जांच शुरू की

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 1 के बे-संख्या 106 के पास…

3 घंटे ago

आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।…

4 घंटे ago

इसराइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू

इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम कल रात से लागू हो गया।…

4 घंटे ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में…

5 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,…

5 घंटे ago