बिज़नेस

CCI ने इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) Pvt Ltd और इन्वेस्को ट्रस्टी Pvt Ltd में शेयरधारिता अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और इन्वेस्को ट्रस्टी प्राइवेट लिमिटेड, प्रत्येक में शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) द्वारा इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (इन्वेस्को एएमसी) और इन्वेस्को ट्रस्टी प्राइवेट लिमिटेड (इन्वेस्को ट्रस्टी), प्रत्येक में 60% शेयरधारिता खरीदी जाएगी। आईआईएचएल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली और नियंत्रित सहायक कंपनी, आईआईएचएल एएमसी होल्डिंग्स लिमिटेड के जरिए निवेश करेगी, जिसे प्रस्तावित संयोजन के प्रयोजन से विशेष रूप से निगमित किया गया है।

आईआईएचएल मॉरीशस में निगमित एक वैश्विक व्यापार लाइसेंस (श्रेणी 1) की लाइसेंसधारी कंपनी है। आईआईएचएल का मुख्य काम निवेश होल्डिंग है जिसके अंतर्गत वो विभिन्न क्षेत्रों में फैली विभिन्न कंपनियों में शेयर रखती है।

इन्वेस्को ट्रस्टी और इन्वेस्को एएमसी क्रमशः इन्वेस्को म्यूचुअल फंड की ट्रस्टी कंपनी और एसेट मैनेजमेंट कंपनी हैं और इन्हें सेबी (म्यूचुअल फंड) विनियम, 1996 के प्रावधानों के अंतर्गत सेबी द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया है। इन्वेस्को एएमसी सेबी (पोर्टफोलियो मैनेजर) विनियम, 2020 के अंतर्गत पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में भी पंजीकृत है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

2 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

4 घंटे ago