बिज़नेस

सीसीआई ने टोयोटा एसेट प्रिपरेटरी कंपनी लिमिटेड द्वारा  टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने टोयोटा एसेट प्रिपरेटरी कंपनी लिमिटेड द्वारा टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन टोयोटा एसेट प्रिपेरेटरी कंपनी लिमिटेड (अधिग्रहण कर्ता) द्वारा टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (टीआईसी/टारगेट) की 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण से संबंधित है और इसे टोयोटा समूह के भीतर टीआईसी के पुनर्गठन और समेकन को प्रभावी करने के लिए किया जा रहा है। अधिग्रहण कर्ता अंततः टोयोटा फ़ुडोसैन कंपनी लिमिटेड (टीएफसी) द्वारा लगभग 99% तक धारण करेगा।

अधिग्रहण कर्ता एक निवेश माध्यम है और इसे प्रस्तावित संयोजन के उद्देश्यों के लिए स्थापित किया गया है। यह भारत या विश्व स्तर पर किसी भी व्यवसाय/गतिविधियों में संलग्न नहीं है। हालांकि, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन (टीएमसी) मुख्य रूप से भारत में ऑटोमोबाइल वाहनों और मोटर वाहन कलपुर्जों के निर्माण और बिक्री में संलग्न है।

भारत में, टारगेट, मैटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट की बिक्री और सर्विसिंग, यात्री वाहनों के लिए इंजन और ट्रांसमिशन पार्ट्स के निर्माण और बिक्री, कपड़ा मशीनरी के निर्माण और बिक्री, और स्वचालित लॉजिस्टिक्स समाधानों के प्रावधान में संलग्न है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

5 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

5 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

17 घंटे ago