भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों के स्वामित्व वाली 21 एसपीवी और कुछ एसपीवी की होल्डिंग कंपनियों के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों के स्वामित्व वाली 21 विशेष प्रयोजन वाहनों (एसपीवी) और कुछ एसपीवी की होल्डिंग कंपनियों के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।
अधिग्रहणकर्ता पेट्रोलियम नैशनल बरहाद की एक अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता तीन प्रारंभिक मुख्य स्तंभों: नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन और हरित गतिशीलता के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने पर केन्द्रित है।
लक्ष्यित संस्थाएँ पवन टरबाइन और सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से बिजली के उत्पादन और बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई हैं।
दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…
उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त राष्ट्र…
केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…