बिज़नेस

सीसीआई ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू संबलपुर स्टील, जेएफई स्टील कॉर्प और जेएसडब्ल्यू कलिंगा स्टील के बीच प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी

सीसीआई ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीएसपीएसएल), जेएसडब्ल्यू संबलपुर स्टील लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू संबलपुर), जेएफई स्टील कॉरपोरेशन (जेएफई) और जेएसडब्ल्यू कलिंगा स्टील लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू कलिंगा) के बीच प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी।

प्रस्तावित सम्मिलन में (क) बीपीएसएल के इस्पात व्यवसाय उपक्रम (टारगेट बिजनेस) का स्लंप सेल के माध्यम से जेएसडब्ल्यू संबलपुर को हस्तांतरण; और (ख) जेएफई की ओर से जेएसडब्ल्यू कलिंगा में 50% प्रत्यक्ष शेयरधारिता का अधिग्रहण, जिसके फलस्वरूप जेएफई का जेएसडब्ल्यू संबलपुर में 50% शेयरधारिता का अप्रत्यक्ष अधिग्रहण होगा, शामिल हैं। इसके साथ ही, जेएसडब्ल्यू कलिंगा (और इसलिए, अप्रत्यक्ष रूप से, जेएसडब्ल्यू संबलपुर) का संचालन जेएफई और जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू स्टील) के बीच 50:50 के संयुक्त उद्यम के तौर पर किया जाएगा।

जेएफई, जेएफई समूह का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत तीन कंपनियां – जेएफई (इस्पात व्यवसाय), जेएफई इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (इंजीनियरिंग व्यवसाय) और जेएफई शोजी कॉर्प (व्यापार व्यवसाय), संचालित होती हैं।

जेएसडब्ल्यू कलिंगा, पियोंबिनो स्टील लिमिटेड (पीएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड की सहायक कंपनी है। जेएसडब्ल्यू कलिंगा ने अभी तक वाणिज्यिक कार्यान्वयन शुरू नहीं किया है।

जेएसडब्ल्यू संबलपुर, जेएसडब्ल्यू कलिंगा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। प्रस्तावित लेन-देन के बाद, यह टारगेट बिजनेस की मालिक बन जाएगी। जेएसडब्ल्यू संबलपुर ने अभी तक वाणिज्यिक कार्यान्वयन शुरू नहीं किया है।

टारगेट बिजनेस वर्तमान में बीपीएसएल के स्वामित्व में है। बीपीएसएल एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है, जो एकीकृत इस्पात निर्माण कार्य में काम करती है, जिसमें तैयार इस्पात उत्पादों की डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग भी शामिल है। वर्तमान में, बीपीएसएल, पीएसएल के माध्यम से जेएसडब्ल्यू स्टील की अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है।

Editor

Recent Posts

महाराष्ट्र के मेलघाट और पेंच बाघ अभ्यारण्य गिद्धों के पुनर्वास मामले में, देश के सबसे सफल स्थलों के रूप में उभरे

महाराष्ट्र के मेलघाट और पेंच बाघ अभ्यारण्य गिद्धों के पुनर्वास मामले में, देश के सबसे…

3 घंटे ago

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों और अमरीका से जुडे तीन जहाजों पर हमले का दावा किया

ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों और अमरीका से…

3 घंटे ago

भारत ने दुबई में महिला T20 एशिया कप क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

महिला क्रिकेट में, दुबई में टी-20 एशिया कप के ग्रुप-ए मैच में भारत ने पाकिस्तान…

3 घंटे ago

एनआईए की विशेष अदालत ने 2013 में छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हत्याकांड में 10 माओवादियों को दोषी ठहराया

छत्तीसगढ़ में, जगदलपुर की राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण की विशेष अदालत ने झीरम घाटी में हुए…

3 घंटे ago

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह चार दिन की यात्रा पर कल सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह चार दिन की यात्रा पर कल सऊदी अरब की राजधानी रियाद…

3 घंटे ago

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे…

3 घंटे ago