बिज़नेस

CCI ने महाराष्ट्र के शराब व्यापार संघों को प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक 11.12.2025 को जारी एक आदेश के माध्यम से महाराष्ट्र वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन, पुणे जिला वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन और प्रोगेसिव शराब विक्रेता संघ को अधिनियम की धारा 3(3)(क) और 3(3)(ख), धारा 3(1) के उल्लंघन में पाए गए प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण को रोकने का निर्देश दिया है।

यह कार्यवाही अधिनियम की धारा 19(1)(क) के तहत दायर सूचना के आधार पर शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इन संघों ने सामूहिक रूप से मादक पेय पदार्थों के निर्माताओं, वितरकों और विक्रेताओं पर खुदरा मार्जिन, नए उत्पाद लॉन्च योजनाओं, परिवहन और वितरण शर्तों, नकद छूट, क्रेडिट अवधि, अनिवार्य लॉन्च शुल्क, दान और अन्य वाणिज्यिक शर्तों सहित कई शर्तें निर्धारित की थीं।

रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने पाया कि संघों द्वारा अपने सदस्यों को सर्कुलर, ईमेल या अन्य संचार जारी करके मूल्य निर्धारण, मार्जिन, छूट, भुगतान शर्तें, परिवहन शुल्क या अन्य वाणिज्यिक शर्तों को निर्धारित या प्रभावित करना, जिन्हें प्रत्येक उद्यम द्वारा स्वतंत्र रूप से निर्धारित किया जाना चाहिए, साथ ही मादक पेय निर्माताओं पर नए उत्पादों को लॉन्च करने से पहले एनओसी प्राप्त करने की अनिवार्यता थोपना, अधिनियम की धारा 3(3)(क) और धारा 3(3)(ख), जिसे धारा 3(1) के साथ पढ़ा जाना चाहिए, का उल्लंघन करता है। सीसीआई ने इन संघों के पदाधिकारियों को धारा 48 के तहत भी उत्तरदायी पाया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

15 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

20 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

20 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

20 घंटे ago