भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक 21 अगस्त, 2026 को जारी एक आदेश के माध्यम से रेखा एजेंसीज पर 1,29,901/- रुपये तथा एसएस मार्केटिंग पर 2,13,274/- रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इन कम्पनियों पर टायरों की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश निविदा 2013 के संबंध में प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के कारण लगाया गया।
आयोग ने रेखा एजेंसीज और एसएस मार्केटिंग को अधिनियम की धारा 3(1) के साथ धारा 3(3)(डी) पढ़ा जाए, के उल्लंघन में पाए गए प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण को रोकने और उससे दूर रहने का भी निर्देश दिया।
निविदा जमा करने से पहले निविदाओं के संबंध में व्यावसायिक रूप से संवेदनशील जानकारी वाले ईमेल के समकालीन आदान-प्रदान के आधार पर, आयोग ने पाया कि रेखा एजेंसीज और एसएस मार्केटिंग ने हिमाचल प्रदेश निविदा 2013 में मिलीभगत से काम किया, जिससे अधिनियम की धारा 3(3)(डी) के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने रेखा एजेंसीज के एक अधिकारी को अधिनियम की धारा 48 के अंतर्गत दोषी पाया और उन पर आर्थिक जुर्माना लगाया। हालांकि, एसएस मार्केटिंग के अधिकारी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है क्योंकि उनकी मृत्यु के कारण उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई थी।
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…
भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल अट्ठाईस (28)…
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…