केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों के लिए प्रयुक्त कीटनाशकों की मात्रा के संबंध में भारत के मानदंड वैश्विक स्तर के हैं और अलग-अलग खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग मात्रा में कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। कृषि मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर मीडिया की ख़बरों को तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया है।
मीडिया की ख़बरों में दावा किया गया था कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण जड़ी-बूटियों और मसालों में दस गुना तक कीटनाशकों के उपयोग की अनुमति देता है। कृषि मंत्रालय की केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति कीटनाशकों का विनियमन करती है। इस समिति में 295 से अधिक कीटनाशक पंजीकृत हैं। मसालों में उपयोग के लिए एक सौ 39 कीटनाशक पंजीकृत हैं। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि कीटनाशकों के अनुपात को वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर लगातार संशोधित किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…