बिज़नेस

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25% ब्याज दर की स्‍वीकृति दी

केन्‍द्र सरकार ने वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्‍य निधि जमा पर आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत ब्‍याज दर की मंजूरी दे दी है। इससे देश के सात करोड़ अंशदाता कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के केन्‍द्रीय ट्रस्‍टी बोर्ड ने इस ब्‍याज दर की सिफारिश की थी।

पिछले वर्ष भी ईपीएफ पर ब्याज दर आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत ही थी, जबकि वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में यह आठ दशमलव एक-पांच प्रतिशत थी।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने महत्वपूर्ण संचालनगत उपलब्धि भी हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6 मार्च तक रिकॉर्ड दो करोड़ 16 लाख दावों का डिजिटली स्वतः निपटान हुआ। पिछले वित्‍तीय वर्ष में यह संख्‍या नवासी लाख 52 हजार थी।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

5 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

6 घंटे ago