भारत

सरकार ने एसईईडी योजना के माध्‍यम से विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त (डी-नोटिफाइड), घुमंतू (नोमेड) और अर्ध-घुमंतू (सेमीनोमेड) (डीएनटी/एनटी/एसएनटी) समुदायों के लिए विकास और कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी) के माध्यम से डी-नोटिफाइड, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केंद्रित उपाय लागू कर रहा है।

डी-नोटिफाइड, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन जनवरी 2015 में किया गया था और इसने दिसंबर 2017 में अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत की थी। आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के बाद, केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में डी-नोटिफाइड, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए विकास और कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी) का गठन किया।

विकास और कल्याण बोर्ड, डीएनटी के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजना (सीईईडी) लागू कर रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, आजीविका और आवास को कवर करने वाले चार घटक शामिल हैं। यह योजना डीएनटी उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करती है और डीएनटी समुदायों के लिए स्वास्थ्य बीमा में सहायता करती है। यह समुदाय स्तर पर आजीविका से जुड़ी पहलों को भी बढ़ावा देती है और इन समुदायों के सदस्यों के लिए घरों के निर्माण के वास्‍ते वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

इन उपायों के माध्यम से, सरकार डीएनटी/एनटी/एसएनटी समुदायों के पात्र सदस्यों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, आजीविका और आवास में अवसरों तक पहुंच में मदद कर रही है। एसईईडी के तहत अपनाए गए व्यापक दृष्टिकोण का उद्देश्य इन समुदायों की मुख्य सामाजिक-आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके रहन-सहन की स्थिति को बेहतर बनाना है।

सरकार डी-नोटिफ़ाइड, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए कल्याण और विकास के उपायों को मजबूत करने और डीडब्ल्यूबीडीएनसी तथा एसईईडी योजना के संस्थागत ढांचे के माध्यम से अवसरों और आवश्यक सहायता तक उनकी पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

2 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

8 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

8 घंटे ago