बिज़नेस

केंद्र ने उड़द दाल के शुल्क मुक्त आयात को अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ाया

सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को अगले साल 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। पहले यह प्रावधान इस साल मार्च के अंत तक लागू था। इस पहल से घरेलू बाजारों में उड़द की कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी। म्यांमार, भारत को उड़द निर्यात करने वाला मुख्य देश है।

इस वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान उड़द का आयात छह सौ एक दशमलव. एक-दो मिलियन अमरीकी डॉलर रहा। इसमें से पांच सौ 49 मिलियन डॉलर का अनाज म्यांमार से आयात किया गया। म्यांमार के अलावा, भारत सिंगापुर, थाईलैंड और ब्राजील से उड़द का आयात करता है।

मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र प्रमुख उड़द उत्पादक राज्य हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा उड़द उत्पादक और उपभोक्ता देश है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

9 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

9 घंटे ago