दिव्या देशमुख फिडे महिला शतरंज विश्वकप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। जॉर्जिया में कल दिव्या ने भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में हराया। मैच के दूसरे टाईब्रेक में दिव्या डेढ के मुकाबले ढाई अंक से विजयी रहीं। फाइनल की दोनों बाजी ड्रॉ होने के बाद पहला टाईब्रेक भी ड्रॉ रहा था। लेकिन दूसरे टाईब्रेक के रैपिड मैच में काले मोहरों के साथ खेलते हुए, दिव्या ने बाजी मारी। 19 वर्षीय दिव्या की इस जीत के बाद वह भावुक नजर आईं।
इस जीत के साथ ही दिव्या ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। इसके साथ ही हम्पी और दिव्या ने अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्या देशमुख को 2025 फिडे महिला विश्व कप जीतने के साथ-साथ ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी उपलब्धि बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और शतरंज को युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।”
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…