भारत

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज चेन्नई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया जो भारतीय हवाई अड्डों पर इस तरह की दूसरी सुविधा है। इससे पहले 19 दिसंबर, 2024 को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 100वीं वर्षगांठ पर वहां उड़ान यात्री कैफे खोला गया था। तब से कोलकाता हवाई अड्डे का यह कैफे यात्रियों में काफी लोकप्रिय है और वे इसकी गुणवत्ता, स्वाद और कीमत को लेकर बेहद संतुष्ट रहे हैं। यात्रियों की मांग के बाद इस पहल को पूरे देश में विस्तारित किया जा रहा है।

चेन्नई हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल-एक पर चेक-इन से पहले के क्षेत्र में खोला गया उड़ान यात्री कैफे यात्रियों को निम्नलिखित कीमतों पर स्वच्छ जलपान उपलब्ध कराएगा:

क्र. सं.वस्तुदर (रु.)
1.पानी की बोतल10
2.चाय10
3.कॉफी20
4.समोसा20
5.उस दिन उपलब्‍ध मिठाई20

राम मोहन नायडू ने मीडिया को बताया कि उड़ान यात्री कैफे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवाई यात्रा को सबके लिए अधिक सुविधाजनक, सुलभ और किफायती बनाने के समावेशी उड़ान दृष्टियोजना के अनुरूप है। कोलकाता हवाई अड्डे पर इस प्रकार का कैफे खोले जाने के बाद यात्रियों ने अन्‍य हवाई अड्डों पर भी यह सुविधा आरंभ करने की मांग की थी। राम मोहन नायडू ने कहा कि पूर्वी प्रवेश द्वार- कोलकाता के बाद, हमें दक्षिणी प्रवेश द्वार- चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे स्‍थापित करने पर प्रसन्‍नता है जो देश के सबसे पुराने और अब पांचवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में से एक है। यहां सालाना दो करोड़ 20 लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि सरकार यहां यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और डिजी यात्रा (चेहरे से यात्रियों की पहचान और टर्मिनल में प्रवेश तथा बोर्डिंग की प्रक्रिया तेज़ और आसान) तथा विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम ई-गेट्स (बायोमेट्रिक तकनीक के इस्‍तेमाल से पासपोर्ट धारक की पहचान सत्‍यापन) के माध्‍यम से हम एक सहज, एंड-टू-एंड डिजिटल यात्रा भी प्रदान कर रहे हैं।

नागर विमानन मंत्री ने यह भी बताया कि यहां अंतरराष्ट्रीय परिचालन बढ़ाने के लिए टर्मिनल–दो का 86,135 वर्ग मीटर में विस्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से टर्मिनल एक और चार का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। हवाई अड्डे से शहर की ओर भीड़भाड़ कम करने के लिए 19 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक यातायात प्रवाह प्रबंधन प्रणाली भी लागू की जा रही है।

बुनियादी ढांचे के अलावा चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उन्‍नत यात्री सुविधा के लिए समर्पित है। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क बग्गी सेवाएं, शिशु देखभाल कक्ष, चिकित्सा सुविधाएं और आधुनिक लाउंज द्वारा आरामदायक यात्रा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि चेन्नई हवाई अड्डा पूर्णत: हरित ऊर्जा से संचालित है और पर्यावरण प्रतिबद्धता के तहत उसका 1.5 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी है।

राम मोहन नायडू ने कहा कि आज आरंभ हुआ यात्री कैफ़े, उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) की भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सबके लिए सुलभ बनाना और हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करना है।

चेन्‍नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम में तमिलनाडु के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा तथा नागर विमानन मंत्रालय, विमान पत्‍तन प्राधिकरण और चेन्नई हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

10 मिनट ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

27 मिनट ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

54 मिनट ago

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद के लिए 30 दिन की छूट दी

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की…

59 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

13 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

13 घंटे ago