बिज़नेस

अक्टूबर महीने में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा

कोयला मंत्रालय ने अक्टूबर 2024 के दौरान कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो 84.45 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष इसी महीने में यह उत्पादन 78.57 एमटी था, जो 7.48 प्रतिशत की वृद्धि है। अधिकृत (कैप्टिव) और अन्य संस्थाओं से कोयला उत्पादन में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जो पिछले साल की इसी अवधि के 11.70 एमटी की तुलना में अक्टूबर 2024 में बढ़कर 16.59 एमटी हो गया, जो 41.75 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। अक्टूबर 2024 तक वित्त वर्ष के लिए कोयला उत्पादन 537.45 एमटी तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के 506.56 एमटी से 6.10 प्रतिशत अधिक है।

अक्टूबर 2024 में कोयला ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 82.89 एमटी तक पहुंच गयी, जो अक्टूबर 2023 में दर्ज 79.25 एमटी से 4.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। अधिकृत (कैप्टिव) और अन्य संस्थाओं से कोयला ढुलाई भी अक्टूबर 2024 में बढ़कर 16.18 एमटी हो गया, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 11.83 एमटी था, जो 36.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कोयला ढुलाई (अक्टूबर 2024 तक) बढ़कर 571.39 एमटी हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान यह 541.51 एमटी था, जो 5.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

कोयला मंत्रालय भारत की ऊर्जा मांगों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें उत्पादन को बढ़ावा देने, रसद को सुव्यवस्थित करने और देश के ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने पर निरंतर ध्यान दिया जाता है।

Editor

Recent Posts

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…

3 घंटे ago

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…

5 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही ठप

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों…

5 घंटे ago

कैबिनेट ने भारत के साथ ज़मीनी सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…

6 घंटे ago