बिज़नेस

कोयला क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उत्पादन में एक बिलियन टन का आंकड़ा पार किया

देश के कोयला क्षेत्र ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उत्पादन में एक बिलियन टन का आंकड़ा पार कर लिया है। कोयला मंत्रालय की यह अभूतपूर्व उपलब्धि कोयला उत्पादन को बढ़ाने, ढुलाई सुव्यवस्थित करने और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के अथक प्रयासों को रेखांकित करती है।

कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में एक बिलियन टन के आंकड़े को पार कर गया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 997.83 मीट्रिक टन की तुलना में 1047.57 (अनंतिम) तक पहुंच गया है, जो 4.99 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि दर्ज करता है। वाणिज्यिक, कैप्टिव, और अन्य संस्थाओं ने भी 197.50 मीट्रिक टन (अनंतिम) का शानदार कोयला उत्पादन दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 154.16 मीट्रिक टन की तुलना में 28.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

इसी तरह, कोयला ढुलाई में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, वित्त वर्ष 2024-25 में संचयी कोयला ढुलाई भी एक बिलियन टन का आंकड़ा पार कर गई है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 973.01 मीट्रिक टन की तुलना में 1024.99 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया है, जो 5.34 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। वाणिज्यिक, कैप्टिव और अन्य संस्थाओं से प्रेषण में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 31.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 196.83 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जो 149.81 मीट्रिक टन दर्ज किया गया था।

यह उपलब्धि घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने में देश की प्रगति को दर्शाती है, साथ ही बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए कुशल वितरण सुनिश्चित करती है। कोयला मंत्रालय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, आयात निर्भरता को कम करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक लचीलेपन को बढ़ाने के लिए स्थायी खनन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

14 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

14 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

15 घंटे ago