भारत

कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- बांग्‍लादेश जैसा हिंसक प्रदर्शन भारत में भी संभव है

कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बांग्‍लादेश जैसा हिंसक प्रदर्शन भारत में भी संभव है। भारतीय जनता पार्टी ने उनकी इस टिप्‍पणी की कडी निंदा की है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी जब विदेश गए तो उन्‍होंने भारत के खिलाफ टिप्‍पणी की। उन्‍होंने कहा कि सलमान खुर्शीद का वक्‍तव्‍य बहुत गंभीर है।

जब भारत के चारों तरफ बाकी देशों में इस प्रकार की परिस्थिति देखने को मिल रहा है कांग्रेस पार्टी जो आज देश का मुख्‍य विपक्ष है वह भी यही चाह रही है। चुनाव में जीत नहीं पाने के कारण अपना खीज़ बैक गेट से इस प्रकार की अराजकता को फैला कर के हिन्‍दुस्‍तान को बर्बादी की ओर लेने की कोशिश जो कांग्रेस पार्टी की है वो आज जनता के सामने उजागर हो चुकी है।

इस बीच कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद की टिप्‍पणी से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी नेता मनिकम टैगोर ने मीडिया को बताया कि यह उनकी व्‍यक्तिगत राय है। कल नई दिल्‍ली में पुस्‍तक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यह टिप्‍पणी की थी।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

4 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

4 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

22 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

22 घंटे ago