केरलम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन के नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार ने आज तिरुवनंतपुरम में शपथ ली। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। नई सरकार में शामिल वरिष्ठ नेताओं में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और के.पी.सी.सी. के पूर्व अध्यक्ष रमेश चेन्निथला, के.पी.सी.सी. के वर्तमान अध्यक्ष सन्नी जोसेफ, के.पी.सी.सी. के पूर्व अध्यक्ष के. मुरलीधरन और आईयूएमएल नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी शामिल हैं। तिरुवनंतपुरम में 21 सदस्यीय सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने VD सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार, नई बनी केरलम सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।”





