महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दो जिलों के लिए रेड अलर्ट और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए मूसलाधार वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, अहमदनगर, पुणे, रायगढ़, सातारा, कोल्हापूर और गढचिरोली और चंद्रपूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। राजधानी मुंबई में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। पड़ोसी रायगढ जिले में मध्यरात्रि से लगातार बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे नागरिकों के दैनिक जीवन पर असर पड़ा है। जालना जिले और सांगली जिले के कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश हो रही है।
इधर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…
विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…
भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर उत्पाद शुल्क में तत्काल प्रभाव से 10…
जापान सरकार ने भारत को शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण…