बिज़नेस

Nvidia कंपनी ने भारत के एआई मिशन को समर्थन देने का किया है वादा: केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव

केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने कहा है कि एनवीडिया कंपनी ने भारत के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मिशन को समर्थन देने का वादा किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में अश्‍विनी वैष्‍णव ने कहा कि दोनों पक्षों ने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से लाभ उठाने और भारत की विशेष समस्‍याओं के समाधान के लिए एआई का उपयोग करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत की अपनी एआई चिप को विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

इस वर्ष मार्च महीने में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग 10 हजार 372 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के साथ व्‍यापक राष्‍ट्रीय स्‍तर के इंडिया एआई मिशन की स्‍वीकृति दी थी।भारत का एआई मिशन सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में योजनाओं और साझेदारी के माध्‍यम से एआई नवाचार के लिए व्‍यापक पारिस्थितिकी तंत्र स्‍थापित करेगा।

Editor

Recent Posts

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…

4 घंटे ago

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…

4 घंटे ago

भारत की राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के विश्व स्मृति क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल

यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…

4 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…

4 घंटे ago