भारत

सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने आज को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में डॉ. हेन का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सिंगापुर के मध्य द्विपक्षीय सहयोग का एक समृद्ध इतिहास है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी की हाल की सिंगापुर यात्रा और भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के दूसरे दौर के समापन से और मजबूती मिली है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि यह रिश्ता व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ गया है।

राष्ट्रपति ने प्रथम आसियान-भारत समुद्री अभ्यास की सफलतापूर्वक सह-मेजबानी करने के लिए सिंगापुर को बधाई दी, और संयुक्त अभ्यास की आगामी श्रृंखला के लिए दोनों पक्षों के सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने रक्षा क्षेत्र में नवीनतम विशेषज्ञता और तकनीकी प्रगति का लाभ उठाने के लिए दोनों देशों के रक्षा आरएंडटी दलों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

4 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

4 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

6 घंटे ago