दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को असंगठित क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शहर में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया है, जो देश में ‘‘सबसे अधिक’’ है।
उन्होंने भाजपा पर ‘‘गरीब विरोधी’’ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन ‘‘दिल्ली में दिये जा रहे वेतन का आधा है।’’ आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि भाजपा द्वारा खड़ी की गईं ‘‘बाधाओं’’ के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि…
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के बीच, सेबी के अध्यक्ष…
सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू उपयोग के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च 2026 को केरल और तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री…
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना…