Defence News

INS तुणीर के लिए पांचवें मिसाइल कम एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 13 (यार्ड 81) की डिलीवरी

भारतीय नौसेना के लिए एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम द्वारा निर्मित 08x मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज परियोजना के पांचवें बार्ज ‘मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज, एलएसएएम 13 (यार्ड 81)’ की डिलीवरी 25 सितंबर, 24 को आईएनएस तुणीर के लिए नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में की गई। इंडक्शन समारोह की अध्यक्षता आईएनएस तुणीर के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर सी रामी रेड्डी ने की।

08 X मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और विशाखापत्तनम के मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच 19 फरवरी 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्जों को शामिल करने से जेटी और बाहरी बंदरगाहों के साथ-साथ बाहरी भारतीय नौसेना (आईएन) के प्लेटफॉर्मों तक वस्तुओं/एम्युनिशन के परिवहन, चढ़ने और उतरने की सुविधा के माध्यम से भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

ये बार्ज नौसेना के प्रासंगिक नियमों और भातीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज के मॉडल का परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया। ये बार्ज भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

44 मिनट ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

48 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

56 मिनट ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

2 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

2 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

2 घंटे ago